Short and easy Essay on crow in hindi 300+ Words/कौए पर निबंध हिन्दी मे 300+ शब्द



essay-on-crow-In-hindi

Essay on crow in hindi-नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका,hindiwe के एक नए निबद्ध में।यह निबद्ध स्कूल तथा कॉलेज के छात्रों के लिए है।आज का निबद्ध हमने कौऐ पर लिखा है।जिसे लोग अपने घरों में पालना पसंद नही करते,लेकिन यह पक्षी पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपना पूरा योगदान देता है।

Essay on crow in Hindi 1

कौआ संसार में हर जगह पाए जाने वाले पक्षियों में से एक है।पूरे विश्व में इसकी 40 से ज़्यादा प्रजातियां पाई जाती है,जिन्हें अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है।कौआ का वैज्ञानिक नाम corvus है। इसे इंग्लिश मैं (crow)हिंदी में (कौआ) तथा संस्कृत में (काकः)बोला जाता है।

भारत में कौआ आमतौर पर काले रंग का पाया जाता है।एक कौवे का जीवन काल 2-5 साल तक होता है।कौए की सरंचना अन्य पक्षी की तरह ही होती है,इसके भी 2 पंजे,2 आंखे,2 पंख तथा एक चोंच होती है।यह अपनी चोंच से कठोर से कठोर चीजें तोड़ने की क्षमता रखता है।इसका आकार 17-20 इंच तथा इसका वजन 500 ग्राम से लेकर 1.5 किलो तक होता है।इसकी बोली बहुत ही तीखी होती है,जो कानों में चुभती है व सुनने में बहुत ही अप्रिय सी लगती है।

कौआ एक माँसाहारी पक्षी है,यह सड़ी हुई सब्ज़ियाँ फल,खाना तथा मरे हुए जानवरों का माँस खाता है,जिसके कारण हमारे पर्यावरण में शुद्धता रहती है तथा इस गंदगी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसलिए कौए को क्लीनर पक्षी भी कहा जाता है।

कौए हमेशा झुंड में रहना पसंद करते है,क्योंकि इन्हें अपने से बड़े पक्षियों का खतरा होता है। पक्षियों की भिन-भिन प्रजातियों मैं कौआ सबसे बुद्धिमान पक्षियों मैं से एक है,लेकिन कोयल द्वारा इसे बहुत ही आसानी से बेवकूफ़ बना दिया जाता है,कोयल अपने अंडो को कौआ के घोंसले में छोड़कर चली जाती है,जिन्हें कौआ अपने अंडे समझकर सेक देता है।

हिन्दू धर्म के अनुसार कौओं को पितरों का रूप माना जाता है।श्राद्ध के महीनों मैं इनकी पूजा की जाती है।यदि कौआ घर के सामने चोखट या छत पर बोलने लगे,तो यह समझ जाना चाहिए की कोई मेहमान के आने वाला है।कौवे migrate पक्षी होते है,ये मौसम के हिसाब से अपना स्थान बदलते रहते है।इन्हें गर्मियों के मौसम ज़्यादा पसंद आता है।बढ़ते प्रदूषण व अन्य कारणों से आजकल शहरों में कौवे बहुत कम तादाद में दिखाई देते है,यदि ऐसा ही रह तो कुछ समय में कौआ की प्रजाति इस दुनिया से ख़त्म हो जाएगी।इसीलिए हमें कौआ को विलुप्त होने से बचाना है।

Essay on crow in Hindi 2

कौवा एक जाना माना पक्षी है यह संसार में लगभग हर जगह पाया जाता है।इसकी गर्दन सलेटी रंग की तथा बाकी शरीर काले रंग का होता है।इसकी संरचना अन्य पक्षियों की तरह ही होती है,इसके भी 2 पंजे,2 पंख,2 आँखे तथा एक चोंच होती है।यह अपनी चोंच का इस्तेमाल बोजन करने तथा मज़बूत चीज़ो को तोड़ने के लिए करता है।इसके वजन लगभग 500 ग्राम से लेकर 1500 ग्राम तक होता है।इसकी वाणी बहुत ही कर्कश,कानो में चुभने वाली तथा सुनने में अप्रिय लगती है।

कौवे हमेशा झुंड में रहना पसंद करते, क्योंकि झुंड में रहने से इन्हें अन्य बड़े पक्षियों द्वारा हमले का कम खतरा रहता है।वैसे तो यह बुद्धिमान पक्षी है लेकिन इन्हें कोयल द्वारा मूर्ख बना दिया जाता है।कोयल अपने अंडो को इनके घोसले में रख देती है, जिन्हें कौआ अपने अंडे समझकर उनपर बैठ जाता है,जिनमे से कोयल के बच्चे जन्म लेते है।कौआ माँसाहारी पक्षी होता है,यह मरे हुए जानवरो का माँस तथा सड़ी हुई सब्जियाँ-फल खाता है,जिस कारण हमारे पर्यावरण में सफाई रहती है।इसलिए कौओ को क्लीनर पक्षी भी कहते है।

कौआ को सांकेतिक पक्षी भी माना जाता है।यदि कौआ घर के सामने या छत पर बोलने लगे तो यह समझ जाना चाहिए कि कोई मेहमान आने वाला है।हिन्दू धर्म के अनुसार कौओ को पूर्वजो का रूप माना गया है,इसलिए श्राद्ध के माह में कौओ की पूजा की जाती है।कौवे सुबह बहुत जल्दी उठने वाले पक्षियो में से एक है।कौओ को यदि खतरा दिखता है तो यह बाकी कौओ को भी सूचित कर देते है।आजकल सिर्फ गावो मैं ही कौवे दिखाई देते है,शहरों मैं इनकी आबादी घट रही है।यदि ऐसा ही रह तो एक दिन कौओ की प्रजाति इस दुनिया से ख़त्म जाएगी।हमें इन्हें विलुप्त होने से बचाना चाहिए

10 lines on crow in hindi

1 कौआ विश्व में हर जगह पाया जाता है।
2.कौआ एक बुद्धिमान पक्षी है।
3.भारत में पाए जाने वाले कौए का रंग काला होता है।
4.पूरे संसार में इसकी 40 से ज़्यादा प्रजातीय है।
5.इसकी बोली कर्कश होती है।
6.कौऐ की चोच बहुत मजबूत होती है,जिससे यह कठोर चीज़े भी तोड़ देता है।
7.कौऐ का वैज्ञानिक नाम corvus है।
8.यह पर्यावरण से गंदी चीज़ो को खाकर पर्यावरण साफ करता है।
9.कौऐ का जीवनकाल 2-5 साल तक होता है।
10.कौआ अधिकतर झुंड में रहता है।

 

                                                       धन्यवाद

यदि आपको हमारा यह निबद्ध essay on crow in hindi पसंद आया तो इसे जरूर शेयर करे इस essay on crow in hindi निबद्ध को लेकर कोई भी सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Ravinder Bisht

Leave a Reply