Best (Essay on importance of library in hindi/लाइब्रेरी निबंध) 800+words



Essay on importance of library in hindi

Essay on importance of library in hindi-नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका hindiwe के एक नए निबद्ध में।यह निबद्ध स्कूल तथा कॉलेज के छात्रों के लिए है।आज हमने essay on library in hindi पर निबंध लिखा है।यदि आपको हमारा यह निबंध अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करे।

Essay on importance of library in hindi

प्रस्तावना :-

इस आधुनिक युग में ज्ञान अर्जित करने के लिए कई तरह के संसाधन उपलब्ध है,लेकिन इन सभी संसाधनों के अतिरिक्त हमारे पास एक ऐसा संसाधन है,जिसे ज्ञान अर्जित करने के बहुत समय से उपयोग किया जा रहा है वो है किताबें।किसी विद्वान इंसान ने कहा है कि किताबें इंसानों की सबसे अच्छी व निस्वार्थ मित्र होती होती।

यह हमारे मष्तिष्क के विस्तार के लिए बहुत आवश्यक है।किताबों में हर मुश्किल परिस्तिथि का जवाब होता है।बहुत सारे लोग किताब पढ़ने के शौकीन होते है,जिस कारण वह किताबों का संग्रह करते है और अपने घर या फिर सार्वजनिक जगह पर एक पुस्तकालय बनाते है।जिसे अंग्रेजी में library भी कहते है।

पुस्तकालय का अर्थ(meaning of library) :-

पुस्तकालय दो शब्द से मिलकर बना है “पुस्तक+ आलय” अर्थात पुस्तकों का स्थान।एक ऐसा स्थान जहाँ पर विभिन प्रकार की किताबो का संग्रह होता है।
जैसेे सामाजिक,आर्थिक,वैज्ञानिक,ऐतिहासिक एवं साहित्यिक।

पुस्तकालय के प्रकार (Types of library) :-

पुस्तकालय दो प्रकार के होते है:-

1. सार्वजनिक पुस्तकालय :- यह पुस्तकालय सभी वर्ग के लोगो के लिए होता है जैसे की स्कूल,कॉलेज व नौकरी पेश लोग।यहाँ पर कोई भी व्यक्ति मानसिक शुक्ल देकर अपनी मनचाही पुस्तक पढ़ सकता है।

2. निजी पुस्तकालय :- यह पुस्तकालय आमतौर पर स्कूल,कॉलेज व बड़े-बड़े संस्थानों में होते है।यहाँ पर उस संस्थान से सम्बंधित पुस्तकें होती है।जो सिर्फ  संस्थान के छात्रों व सदस्यो के काम आती है।

पुस्तकालय के भाग (parts of library) :-

मुख्यतः एक सार्वजनिक पुस्तकालय में दो भाग होते है।पहला(किताबें पढ़ने का भाग)और दूसरा(पुस्तकें जारी करने का भाग)।पुस्तकालय में सभी पुस्तकों की देख-रेख की जिम्मेदारी लाइब्रेरियन की होती हैे।

किताबें पढ़ने का भाग:-

यह पुस्तकालय एक ऐसा कक्ष है जहाँ पर बहुत सारे टेबल व कुर्सियां रखी होती है।यहाँ पर आराम से बैठकर कोई भी व्यक्ति अपने मनपसंद के अखबार, मासिक पत्रिकाएँ, दैनिक पत्रिकाएँ (मेगजीन्स) पढ़ सकता है।

किताबें जारी करने का भाग:-

पुस्तकालय के इस कक्ष में एक लाइब्रेरियन बैठा होता है।यह व्यक्ति पुस्तकालय में रखी सभी पुस्तकों तथा वहाँ आने वाले व्यक्तियों को कौनसी पुस्तकें जारी की गई है उसका सारा रिकार्ड रखता है।

पुस्तकालय का महत्व 10 लाइन्स (Importance of library 10 points) :-

पुस्तकालय बहुत ही फायदेमंद होते है।

1. पुस्तकालय उन लोगो के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है जिनके पास महंगी पुस्तके ख़रीदने के लिए पर्याप्त धन नही होता।

2. पुस्तकालय एक ऐसा स्थान है।जहाँ पर बहुत शांति होती है तथा यहाँ पढ़ने वालों को बात न करने की हिदायत दी जाती है।यहाँ पर एकाग्रता से पुस्तकों को पढ़ा जा सकता है।

3. पुस्तकालय में जो किताबें एक बार आ जाती है,उसे एक ही कीमत पर कई लोग पढ़ सकते है।इससे पुस्तकालय और पाठकों दोनो का फायेदा होता है।

4. पुस्तकालय में एक पुस्तक की कीमत जितना मानसिक शुल्क देकर इसका सदस्य बन सकते है एवं वँहा पर रखी गयी बहुत सारी किताबों का फायदा उठा सकते है।

5. पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की किताबें होती है।जिन्हें सभी तरह के लोग अपनी रुचि के अनुसार स्वतंत्र रूप से पढ़ सकते है।

6. पुस्तकालय के विस्तार के लिए पुस्तकें आवश्यक है।एक मध्यम वर्ग का व्यक्ति विभिन्न विषयों की पुस्तकें नहीं खरीद सकता लेकिन वह पुस्तकालय में आकर उन सभी पुस्तकों को पढ़ सकता है जिससे उसके ज्ञान में वृद्धि होगी।

भारत व दुनिया के कुछ पुस्तकालय :-

पूरे विश्व में सबसे बड़ा पुस्तकालय “द लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस” है जो की अमेरिका वॉशिंगटन में स्तिथ है।इस पुस्तकालय में तकरीबन 1 करोड़ से भी ज्यादा पुस्तकें है।इस पुस्तकालय की स्थापना 24 अप्रैल 1800 में की गई थी।

भारत में भी बहुत सारे पुस्तकालय है लेकिन इन सभी पुस्तकालयो में कलकत्ता का “द नेशनल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया”सबसे बड़ा है जिसमें 20 लाख से भी ज्यादा किताबें रखी हुई है।इस पुस्तकालय को 1836  में बनवाया था।

मौलाना आजाद लाइब्रेरी : अलीगढ़, उत्तर प्रदेशनेशनल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया : पश्चिम बंगालदयाल सिंह लाइब्रेरी : दिल्लीजामिया हमदर्द लाइब्रेरी : दिल्लीबूक्वोर्क चिल्ड्रन : पणजी (गोवा)गोवा सेंट्रल लाइब्रेरी : पणजीडॉ. फ्रान्सिस्को लुईस गोमेस डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी : साउथ गोवास्टेटसेंट्रल लाइब्रेरी : तिरुवनन्तपुरमगुलाब बाघ पब्लिक लाइब्रेरी : उदयपुर, राजस्थानगौतमी ग्रंधालयम : राजामुन्द्री,आंध्र प्रदेश.खुदा बख्श ओरिएंटल लाइब्रेरी : पटनासिन्हा लाइब्रेरी : पटनामाँ चंद्रकांता जी पब्लिक लाइब्रेरी : पटना

Librarian day in hindi(लाइब्रेरियन दिवस हिंदी) :-

भारत में लाइब्रेरियान दिवस हर साल 12 अगस्त को श्री अस.आर.रंगनाथन की याद में मनाया जाता हैं।

पुस्तकालय आय का जरिया :-

आज के समय में बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है,बहुत सारे पढ़े लिखे लोगो को जॉब नही मिलती है।इसी कारण लोगों ने पैसा कमाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ लिए है।उसमें से एक पुस्तकालय भी है।इसलिए बहुत से लोगों ने पुस्तकालय खोल दिये है,जिससे वह महीने का अच्छा धन कमा पा रहे है।

उपसंहार :-

पुस्तकालय का हमारे जीवन में एक महत्पूर्ण स्थान है। यहां पर हमें सभी तरह का ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिल पाता है।यदि पुस्तकालय न हो तो हम नई  एवम अन्य विषयों की  किताबो को पढ़ने का अवसर नहीं मिल पाएगा।

धन्यवाद

यदि आपको हमारा यह निबद्ध importance of library essay पसंद आया तो इसे जरूर शेयर करे  तथा इस निबद्ध Essay on importance of library in hindi को लेकर कोई भी सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Ravinder Bisht

Leave a Reply